IPL 2023: Sunriser Hydrabad को बड़ा झटका, यह तूफानी खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

By

Amit Kumar

नई दिल्ली IPL 2023: Sunriser Hydrabad को इसबार के IPL में बड़ा झटका लगा है। क्योंकि टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर गंभीर चोट के कारण पूरे IPL सीजन से टीम से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक तौर पर गुरुवार को बताया कि वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट लगने के कारण इस सीजन के बाकी मैच नही खेल पाएंगे। ये जानकारी हैदराबाद ने ट्वीट कर दी है। पर सुंदर का सब्स्टीट्यूट कौन होगा इसकी कोई चर्चा नही की है।

इसे भी पढ़ें-CBSE BOARD 2023: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

चोट के कारण ही बाधित हो रहा करियर

सुंदर का प्रदर्शन इस सीजन में भी कुछ खास नहीं रहा। और टीम भी इस सीजन में कोई कमाल नही दिखा पाई है। जहां गेंदबाजी कर उन्होने तीन विकेट लिए हैं वहीं सात मैचों में, सुंदर ने 100 की स्ट्राइक रेट से केवल 60 रन ही बनाए। चोटों की वजह से कई वर्षों से क्रिकेट करियर में ये कुछ कमाल नही दिखा सके है। 2021 में भी IPL सीजन में सुंदर को चोट लगी थी जिसके चलते इन्हे आईपीएल छोड़ना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें-बिना सेल फ्लिपकार्ट पर मची लूट: 108MP Vivo V23 Pro 5G पर 26 हजार रुपये की छूट, केवल इस ऑफर का कमाल

हैदराबाद की हालत खराब

Sunriser hydrabad ने IPL 2022 की नीलामी में सुंदर को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उन्होंने सीजन में 8.54 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए। प्‍वाइंट्स टेबल के अनुसार हैदराबाद केवल दिल्‍ली से एक पायदान ऊपर है। और यह समय Sunriser hydrabad के लिए चुनौतीपूर्ण है क्योंकि Sunriser hydrabad को प्‍लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम पांच मैच जीतने जरूरी हैं। जहां इसका अगला मैच 29 अप्रैल को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ है।

Amit Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App