नई दिल्लीः अगर युवराज सिंह को भारत का अब तक का बेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। युवराज सिंह जब बल्लेबाजी करने आते थे, तो विपक्षी गेंदबाजों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई देती थी। इतना ही नहीं वे गेंद से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन युवराज सिंह छह गेंदों में छह छक्के जमा चुके हैं। 2007 का T20 विश्व कप कौन भूल सकता है, जब युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की 6 गेंद में 6 छक्के जमाए थे। विश्व कप 2007 और विश्व कप 2011 भारत के नाम करने में युवराज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। युवराज सिंह भले ही क्रिकेट की दुनिया से दूर हो, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। युवराज की बल्लेबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। युवराज सिंह के चाहने वालों के लिए अब एक बेहतरीन खबर सामने आ रही है।
भारतीय टीम में आने के लिए एक ऐसा खिलाड़ी बेकरार और तैयार है, जो हूबहू युवराज की तरह खेलता है। उस खिलाड़ी को देखकर लगता है, मानो युवराज ही मैदान पर वापस आ गए हो। युवराज की तरह बल्लेबाजी का अंदाज रखने वाला यह खिलाड़ी डॉमेस्टिक सर्किट में बड़ा नाम बना चुका है। हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले साईं सुदर्शन की। 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी साईं सुदर्शन में युवराज सिंह की छवि नजर आती है।
- विजय हज़ारे ट्रॉफी में किया कमाल और धमाल
लेफ्ट हैंडेड ऑल राउंडर साई सुदर्शन ने विजय हजारे ट्रॉफी में तहलका मचा दिया है। साईं सुदर्शन ने विजय हजारे ट्रॉफी में 8 पारियों में 76 की औसत से 610 रन बना लिए हैं। जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। सुदर्शन इस साल टूर्नामेंट में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 154 रन का है, जो अरुणाचल टीम के खिलाफ आया है। वहीं उन्होंने एन जगदीशन के साथ मिलकर 416 रनों की विशाल साझेदारी की थी। लिस्ट ए करियर के मैच की बात करें तो सुदर्शन अब तक 11 मैचों में 664 रन बना चुके हैं।
- IPL में भी दिखा चुके है दम
सुदर्शन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में भी अपना दम दिखा चुके हैं। सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सुदर्शन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 5 मैचों में 145 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 127 का रहा। अगर चयनकर्ता साईं सुदर्शन को भारतीय टीम में जगह देते हैं तो निश्चित तौर पर साईं सुदर्शन भारत के लिए वह काम कर सकते हैं जो किसी वक्त में युवराज से किया करते थे।
भारत को युवराज सिंह की तरह लेफ्ट हैंडेड विस्फोटक बल्लेबाज की जरूरत है अब तक युवराज सिंह का कोई विकल्प भारत को नहीं मिल पाया है। साईं सुदर्शन हुबहू युवराज की तरह खेलते हैं और बड़े रन बनाते हैं, साईं सुदर्शन इंतजार में है कि उन्हें एक बार भारतीय टीम में आने का मौका मिले और वह अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में अपनी जगह पुख्ता कर ले। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द साईं सुदर्शन को विजय हजारे ट्रॉफी में किए गए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिल सकता है।