ICC 2023: फैंस का इंतजार होगा खत्म, जल्द ऋषभ पंत फिर उतरेंगे मैदान में

By

Amit Kumar

नई दिल्ली ICC 2023: इंडिया टीम के जाने माने बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट 30 दिसंबर 2022 को होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके चलते पंत के लिंगमांट सर्जरी भी हुई, पर बावजूद इसके उन्होने तेजी से रिकवर किया है। अपनी रिकवरी के दौरान पंत ने सोशल मीडिया पर लोगो को बड़ी खुशखबरी दी है। और मैदान में वापसी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया एकाउट पर तस्वारों को शेयर करते हुए लिखा है top man #NCA जिनमे उनके पैर में प्लास्टर दिखाई दे रहा है। जिसे उन्होने अपनी स्चोरी में शेयर किया था। गौरतलब है कि वह अब बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंच गए हैं जहां पंत ने रिहैब की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-ICC T20: सूर्य कुमार यादव को लगा बड़ा झटका, आईसीसी ने जारी की चौंकाने वाली लिस्ट

हाल ही में टीम को प्रोत्साहित करते दिखे पंत

हाल ही में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कुछ मैचों में अरुण जेटली स्टेडियम में बैसाखी के सहारे भी चलते देखे गए है। लेकिन रिपोर्ट की माने तो पंत की वापसी अभी और वक्त बाकी है। वह लगभग जनवरी तक मैदान में वापसी कर पाएंगे अगर उन्होने ऐसा कर लिया तो ये उनकी काफी तेज रिकवरी मानी जाएगी। पर उन्हें फिट होने के लिए 7 से 8 महीने लग सकते है। जिससे सितंबर में होने वाले विश्व कप में पंत के स्थान को लेकर निराशा के बादल मंडरा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-पीएम किसान की 14वीं क‍िस्‍त मिलने से पहले आया बड़ा अपडेट, सरकार मुफ्त में देने जा रही है ये चीज

टीम को खल सकती है पंत की कमी

हालांकि ऋषभ पंत का पिछले टेस्ट मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है और इस खिलाड़ी का कोई विकल्प नही बन सकता है। पर 2023 में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया खेलने के लिए इंग्लैंड जाना पड़ेगा। इस बड़े मुकाबले में भी टीम इंडिया को ऋषभ पंत की कमी खलेगी।

Amit Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App