GT vs MI Qualifier 2: हार्दिक या रोहित कौन बनाएगा फाइनल में जगह, जानें एमआई और जीटी के हेड-टू-हेड आंकड़े

By

Anil Kumar

IPL 2023 GT vs MI: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी। यह मुकाबला जीटी के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

GT vs MI Qualifier 2, IPL 2023: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर में आज (26 मई) को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं दूसरी टीम को ट्रॉफी जीतने का सपना भुलाकर घर लौटना पड़ेगा। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही गुजरात को हराकर अपनी जगह पक्की कर चुकी है। तो आइए देखते हैं दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े।

IPL 2023 फाइनल के फाइनल पर होगी मुंबई की नजर

आज के इस क्वालिफायर-2 मुकाबले को जीतकर मुंबई इंडियंस फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई की नजरे एक बार फिर आईपीएल खिताब जीतने पर होगी। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस भी लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए पूरा जी जान लगा देगी। इस सीजन शुरुआत से ही मुकाबले जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रही। जबकि मुंबई एक खराब शुरुआत करने के बाद भी चौथे नंबर पर रही। कुल मिलाकर कहा जाए तो आज का यह क्वालिफायर-2 में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

GT vs MI के हेड-टू-हेड आंकड़े

साल 2022 में अपना आईपीएल डेब्यू करने वाली टीम और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने अब तक कुल 3 बार मुम्बई इंडियंस का सामना किया है। अब तक दोनों टीमें केवल 3 बार ही आमने सामने हुई हैं, जिसमें मुंबई ने 2 और गुजरात ने 1 मुकाबला अपने नाम किया है। इस सीजन दोनों टीमें 2 बार आमने सामने हुईं थीं, जिसमें दोनों ने 1-1 मुकाबला जीता।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App