Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पवन सिंह (Pawan Singh) ने अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री को सुपरहिट फिल्में और सुपरहिट गाने दिए हैं। अभिनेता न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी आवाज के लिए भी जाना जाता है। जब भी पवन सिंह (Pawan Singh) का कोई भी नया वीडियो गाना आता है तो वह देखते ही देखते तुरंत वायरल हो जाता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पवन सिंह (Pawan Singh) के भोजपुरी गानों को काफी पसंद किया जाने लगा है। भोजपुरी गानों के प्रति लोगों का प्यार एक अलग स्तर पर जा पहुंचा है। सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों का एक अलग ही माहौल स्थापित हो चुका है। अब पवन सिंह का एक और गाना इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है।
पवन सिंह के साथ इस गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी नजर आ रही है। गाने के अंदर पवन सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे के साथ बहुत ही क्लोज हुए जा रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री लोगों के होश उड़ा रही है। इन दोनों का रोमांस हर किसी के रोंगटे खड़े कर दे रहा है। वायरल हो रहे इस गाने के बोल के बारे में बात करें तो उसके बोल है सरकेला चुनरी Sarkela Chunari।
पवन सिंह और काजल राघवानी के इस रोमांटिक वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है जिसके लिए लिरिक्स कवि अंजाना ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने तैयार किया है। यह गाना फिल्म भोजपुरिया राजा से लिया गया है।
इस गाने के प्रोड्यूसर सुधीर सिंह है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करे तो इस फिल्म में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी ने रोमांस किया है और उमेश सिंह और बृजेश त्रिपाठी ने फिल्म में अहम् किरदार निभाया है।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।