DC Vs MI VIDEO: रोहित शर्मा का नहीं कोई तोड़, एक्सप्रेस गेंद पर जड़ दिए दो आसमानी छक्के

Avatar photo

By

Vipin Kumar

DC Vs MI VIDEO: आईपीएल सीजन का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला ज रहा है, जिसे लेकर फैंस के चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुंबई इंडियंस की पकड़ अभी तक इस मुकाबले में काफी मजबूत मानी जा रही है, जिसके पास सीजन का पहला मैच जीतने का शानदार मौका है। इस बीच मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के शॉट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में रोहिट शर्मा दो छक्के मारते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा बिल्कुल बेहिचक खेलते नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत ही मुंबई दो सौ का स्कोर पार करने में सफल रही। झे रिचर्डसन के गेंद पर वे दो छक्के मारते दिख रहे हैं।

रोहित शर्मा ने जड़ दिए दो छक्के

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बवाल तरह से खेलते हुए 27 गेंदों पर 49 रन बनाए। हालांकि, वे अर्धशतक लगाने से जरूर चूक गए है, लेकिन टीम को दमदार शुरुआत देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाए।

बल्लेबाजी का औसत 181.48 का रहा। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से चौथा ओवर फेंक रहे झे रिचर्डसन पर रोहित शर्मा ने दो छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने एक के बाद एक दो छक्के झे रिचर्डसन के ओवर में लगा दिए। इसके बाद फैंस के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा का विकराल रूप देखकर हर कोई खुश दिखाई दिया।

मुंबई इंडियंस ने रखा इतने रन का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडिंयस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 27 गेंदों पर 49 रन बनाए। इशान किशन ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली।

सूर्य कुमार यादव अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर 39 रन बनाए। तिलक वर्मा कोई खास बल्लेबाजी नहीं कर सके, जिन्होंने 5 गेंदों पर 6 रन बनाए। टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 45 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने तो आज कमाल ही कर दिया। उन्होंने 10 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके जड़े।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App