DC VS KKR: ऋषभ पंत आईपीएल में मचाएंगे धमाल, दिग्गज ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

indian premier league 2024: आईपीएल सीजन में आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने कोलकाता नाइटराइडर्स होगी, जो मुकाबला काफी निर्णायक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के खिलाड़ी एड़ी से चोट तक जोर लगाने के लिए तैयार रहेंगे। इस मैच में केकेआर अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मेहनत करेगी तो दिल्ली कैपिटल्स भी प्वाइंट टेबल में सुधार के लिए पसीना बहाती नजर आएगी।

अभी तक इस सीजन में केकेआर ने अपने दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो 3 मैचों में दो हार झेलनी पड़ी हैं। इसलिए इस मुकाबले में ऋषभ पंत की भी साख दांव पर लगी होगी। वैसे भी दिल्ली कैपिटल्स इकलौती ऐसी टीम है, जिसने अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जाता है। इससे टीम के खिलाड़ियों पर मानसिक रूप से भी दबाव बना रहता है। मैच से पहले ऋषभ पंत काफी सुर्खियों में है, जिन्हें लेकर बड़ी बात कही गई है।

पूर्व दिग्गज ने ऋषभ पंत को लेकर कही बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ी ही चौंकाने वाली बात कही है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि पंत धीरे-धीरे अपने पुराने रंग में वापस नजर आते जा रहे हैं। एक चैनल पर बोलेत हुए आकाश चोपड़ा ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन तीन खिलाड़ियों को चुना है। उनके ऊपर सभी का ध्यान रहेगा।

चुने गए खिलाड़ियों में पंत का नाम भी शामिल था। उन्हें लेकर चोपड़ा ने कहा कि शुरुआत ऋषभ पंत से करते हैं, क्योंकि पंत की अब वापसी हो गई है। उन्होंने धीमी शुरुआत की। ऐसा लग रहा था कि वह सहज होने की पेशकश कर रहे थे। ऐसा तब होता है जब आप इतने लंबे समय के बाद आते हैं उनकी चोट भी सामान्य नहीं थी। खेल में चोटें लगी हैं, लेकिन यह एक दुर्घटना थी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद। जानकारी के लिए बता दें कि टीम का आधिकारिक ऐलान टॉस के समय होता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App