Surya Grahan 2024 India Time: भारत में कितने बजे लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? यहां देखें सटीक टाइमिंग

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2024) एक ऐसी खगोलीय घटना है, जिसका न सिर्फ विज्ञान में बल्कि धर्म और ज्योतिष में भी अपना अलग महत्व है। इस साल का पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल 2024 (Surya Grahan 2024 India Time) को लगने जा रहा है। ये ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, ये ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में घटित होगा।

सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी पूरी तरह या आंशिक रूप से एक सीध में आ जाते हैं। लेकिन क्या इस ग्रहण को लेकर भारत को भी चिंतित होने की जरूरत है? आइए जानते हैं ये ग्रहण कब,कहां दिखाई देगा और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

सूर्यग्रहण का समय 2024 (Solar Eclipse Time 2024)

8 अप्रैल 2024, सोमवार को लगने वाला सूर्यग्रहण काफ़ी लंबा चलने वाला है .भारतीय समयानुसार ये ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9:12 बजे शुरू होकर 01:25 बजे मध्यरात्रि को खत्म होगा।

वहीं अमेरिका में ये ग्रहण दोपहर 2:15 बजे शुरू होगा। ये पूर्ण सूर्यग्रहण कुल 4 घंटे 25 मिनट का होगा। इसमें लगभग 8 मिनट का ऐसा समय भी आएगा, जब पूरी धरती कुछ देर के लिए अंधेरे में डूब जाएगी।

सूर्यग्रहण कहा दिखाई देगा? (Solar Eclipse Visibility 2024)

हालांकि, 8 अप्रैल को लगने वाला ये सूर्यग्रहण कई देशों में दिखाई देगा, लेकिन इसे सबसे साफ़ तौर पर अमेरिका में देखा जा सकेगा। ये पूर्ण सूर्यग्रहण खासकर उत्तरी अमेरिका में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

इसके अलावा ये ग्रहण पश्चिमी यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक क्षेत्र, मैक्सिको, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड और आयरलैंड में भी दिखाई देगा।

भारत में सूर्यग्रहण का प्रभाव (Impact of Solar Eclipse on India)

अमेरिका में जहां इस सूर्यग्रहण को लेकर डर का माहौल है, वहीं भारत के लोगों को इसे लेकर बिल्कुल भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है। 8 अप्रैल को लगने वाला ये सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में दिखाई ना देने के कारण, इसका भारत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा।

चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका ना तो कोई धार्मिक महत्व होगा और ना ही इसे सूतक काल माना जाएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App