Hindi News latest news

Weather Alert: फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्लीः उत्तर भारत (north india) में इन दिनों तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से सर्दी हल्की पड़ गई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी...

नई दिल्लीः उत्तर भारत (north india) में इन दिनों तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से सर्दी हल्की पड़ गई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी (snowfall) से अभी भी हालत खराब है. कई जगह तो तापमान (temperature) का स्तर जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है. अब जल्द ही देश के कई हिस्सों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय () होने की संभावना है, जिससे बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है.

पश्चिमी यूपी में सुबह से ही धूप खिली हुई है, जहां दोपहर में तापमान बढ़ सकता है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भरत के मैदानी हिस्सों में आगानी 7 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है. दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो कई राज्यों में बादलों की गरज और चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है.

इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है. आईएमडी ने जानकारी दी कि 26 फरवरी तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

वहीं, तमिलनाडु के तिरुवंतपुरम, पुनालूर, कोचीन, कोझिकोड, त्रिशूर सहित कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. वहीं, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बादलों के छाए रहने एवं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की उम्मीद जताई गई है.

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. यहां बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं बनी हुई है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना है. राज्य की राजधानी लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज और आसपास के जिलों में तापमान तेजी से ऊपर जाने की संभावना जताई है.

दूसरी तरफ उत्तराखंड में मौसम करवट लेने की संभावना जताई गई है. 27 फरवरी को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी कर दिया है.

हिमाचल और कश्मीर में कैसा होगा मौसम

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम एक बार फिर सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है. 27 और 28 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है. शिमला, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा और मनाली जैसे इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar