Skip to content
Home Hindi News Tata Sierra EV भारत में जल्द देगी दस्तक,...
Hindi News latest news

Tata Sierra EV भारत में जल्द देगी दस्तक, जानें लॉन्च डेट, रेंज और फीचर्स

Article Highlights

Key Takeaways
  • Tata Sierra EV Launch:
  • टाटा सिएरा EV के फीचर्स
  • जानें क्या है बैटरी और रेंज
  • जानें लॉन्च और कीमत
Tata Sierra EV Launch

Tata Sierra EV Launch: टाटा मोटर्स ने फॉर व्हीलर सेक्टर में अपनी धाक जमा रखी है। ऐसे में अगर आप फोर-व्हीलर खरीदने का सपना देख रहे हैँ। तो बहुत ही जल्द टाटा मोटर्स  पूरा करने वाला है। बता दें भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की वाहन रेंज में कई सेगमेंट शामिल हैं और कंपनी जल्द ही अपनी पॉपुलर SUV टाटा सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा सिएरा EV अगले चार से पांच महीनों के भीतर भारतीय बाजार में आ सकती है। हालांकि निर्माता ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।

टाटा सिएरा EV के फीचर्स

टाटा सिएरा के ICE वर्जन में मौजूद कई शानदार फीचर्स को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जा सकता है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कनेक्टेड LED टेल लाइट्स, फ्लश डोर हैंडल और कॉर्नरिंग फॉग लैंप शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ट्रिपल स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, Hypr HUD और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। ऑडियो के लिए 12 स्पीकर के साथ Dolby Atmos सिस्टम और Sonic Shaft साउंड बार का विकल्प मौजूद हो सकता है। SUV में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर, कूल्ड ग्लव बॉक्स, पावर्ड टेलगेट, टेरेन मोड्स और पैडल शिफ्टर्स जैसी एडवांस सुविधाएं भी दी जा सकती हैं।

जानें क्या है बैटरी और रेंज

टाटा सिएरा EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आ सकती है – 55 kWh और 65 kWh। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर यह SUV 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। इसमें दमदार मोटर और ऑफ-रोड क्षमता भी दी जा सकती है, जिससे यह SUV शहर और एडवेंचर दोनों के लिए उपयुक्त विकल्प बनेगी।

जानें लॉन्च और कीमत

कंपनी ने अभी टाटा सिएरा EV की लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक विवरण नहीं दिया है। मीडिया और विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह SUV भारत में 20 से 25 लाख रुपये के एक्स-शोरूम रेंज में लॉन्च हो सकती है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is skilled at presenting news accurately and disseminating information based on facts. Adarsh ​​holds a Master's degree in Journalism from Kanpur University and enjoys reading books and writing poetry.