उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा कितने भी प्रयोग कर ले लेकिन उसका प्रयोग सफल होने वाली नहीं है। और अब उसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या का एक दिवसीय दौरा किया। यादव ने अपने अयोध्या प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ता और पार्टी के नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। और इस दौरान उन्होंने बड़े नेताओं से बातचीत भी की और मुलाकात भी किया उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान आगे की लोकसभा चुनाव की कड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आवाहन दिया है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अध्यक्ष के लिए लखनऊ से लेकर अयोध्या तक भव्य स्वागत का आयोजन किया गया। यादव ने बड़े खुशी के साथ कहा कि भाजपा कितने भी प्रयोग कर ले वह प्रयोग सफल नहीं होने वाली है। अब भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 2024 में सपा और उसके सहयोगियों के ऐतिहासिक जीत होने वाली है।
जब उनसे सवाल किया गया कि वरुण गांधी सपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। इस सवाल पर अखिलेश यादव ने सीधा जवाब देते हुए बयान दिया कि समाजवादी पार्टी उसी को मैदान में उतारेगी। जो बड़ा मुकाबला कर सके बता दें कि पीलीभीत से सांसद है। वरुण गांधी जो कि भाजपा से किसानों समेत अनेक मुद्दों पर मुखर रहे है। ऐसे में अब यह कयास भी लगने लगे हैं। कि गांधी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने आगे कहा कि जो लोग एक अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने दिखा रहे हैं। वह सड़कों पर आवारा मवेशियों को हटाने में सफल नहीं हो पा रहे है।उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा की उत्तर प्रदेश की सड़कों पर यातायात प्रबंधन मवेशियों द्वारा किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान गब्बर के रौनाही स्थित आवास पर संगठन की औपचारिक बैठक में यादव ने कहा कि भाजपा से मुकबाला करने के लिए सभी को तैयार रहना होगा। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर अपनी आवाज उठाने के निर्देश दिए।
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विभाजन पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा इसी तरह के प्रयोग करती रही है। भाजपा हमेशा करतीं रही है कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।उन्होंने सवाल किया कि पार्टियों को तोड़ना क्या भ्रष्टाचार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा वह दूसरी पार्टी के विधायकों को अपने पक्ष में लाने के लिए पैसे देते हैं। क्या या भ्रष्टाचार नहीं है।बता दे कि अखिलेश यादव ने कहा इस तरह के कार्यों से भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता द्वारा दिए गए। जनादेश का अपमान करने की कोशिश करती है।