नई दिल्लीः राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या ने एक बार फिर बेदम कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को तड़ातड़ गोली मारकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं बदमाश हत्या कर आराम से भाग निकले, लेकिन उनका सारा कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
इतना ही नहीं सुखदेव सिंह का गार्ड भी गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। दूसरी ओर पूरी घटमा की जिम्मेदारी रोहि गोदारा ने ली है। फेसबुक पेज पर यह पोस्ट कर जिम्मेदारी ली गई है। रोहित गोदारा नाम की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट भी किया गया है, जिसमें कुछ चेतावनी वाले शब्द लिखे गए हैं। घटना स्थल पहुंची भी मामले की जांच में जुटी है, जहां सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गई है।
फेसबुक पेज पर गैंस्टर रोहित गोदारा ने ली जानकारी
जयपुर में करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई। पुलिस के भी आनन फानन में मौके पर पहुंचे, लेकिन जांच के बीच ही इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बने फेसबुक पेज पर हत्या की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पोस्ट में लिखा- राम राम, सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार। भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है।
इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। आगे पोस्ट में धमकी भरा मैसेज में कहा कि भाइयों मैं अपको बताना चाहता हूं कि ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उनको मजबूत करने का काम करता था। रही बात दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें। जल्दी उनसे भी मुलाकात होगी।
जानकारी के लिए बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अपना अलग संगठन बना रखा था। गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष थे।
दोपहर डेढ़ बजे की घटना
राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए मंगलवार का दिन करणी सेना के लिए अच्छा नहीं रहा। स्कूटर से आए दो लोगों ने पहले करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह के साथ बैठकर बातचीत की और करीब दस बाद उनकी गोली मारी दी। एक नहीं उनके शरीर पर कई गोलियां मारी। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।