नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। कही बारिश तो कहीं सुबह के समय में कोहरा देखने को मिल रहा है। बदल रहे मौसम की वजह से लोगों की तबियत भी बहुत खराब हो रही है।
जहां एक तरफ राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। देश के कई राज्यों में अभी भी बेमौसम मौसम हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। कई जगहों पर ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्रबारी होने की वजह से कंपकंपी महसूस होनी शुरू हो गई है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज कोहरा देखने को मिल सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में 31 अक्टूबर तक सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
आईएमडी ने 29-30 अक्टूबर को फिर से बारिश की भविष्यवाणी की है। दक्षिण भारत में आज गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे सहित कई राज्यों में हल्की बारिश के साथ तेज़ हवाओं और बिजली चमकने की संभावना है।
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 29-30 अक्टूबर को ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग – अलग जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। लखनऊ में आज सुबह के समय में कोहरा भी देखने को मिलेगा, जबकि दिन के समय में मौसा एकदम साफ बना रहेगा।
गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने वाला है। यहां दिन के समय में मौसम साफ रहेगा। मगर सुबह और शाम के समय में गुलाबी ठंड महसूस हो सकती है।