महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपने घुटने की सर्जरी के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट दे दिया ही, जो उन्होंने आईपीएल 2023 के तुरंत बाद कराया था।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने अपनी रिकवरी टाइमलाइन पर बात की और अगले आईपीएल सीज़न में अपनी भागीदारी का संकेत दिया।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
26 अक्टूबर को धोनी बेंगलुरु में एक प्रोग्राम में शामिल हुए थे. जब किसी ने उन्हें रिटायर्ड क्रिकेटर कहा, तो धोनी ने सीधा उत्तर दिय कि उन्होंने केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है।
धोनी ने बताया कि उनके डॉक्टरों ने उन्हें सूचित किया है कि वह नवंबर तक बेहतर महसूस करने लगेंगे। धोनी ने इस बात पर जोर दिया कि उनके घुटने में अब कोई समस्या नहीं है और वह पूरी तरह से ठीक होने की राह पर हैं।
धोनी ने अपने शब्दों में कहा:
“घुटना ऑपरेशन से बच गया है। रिहैब पैच चल रहा है। डॉक्टर ने मुझसे कहा कि नवंबर तक आप काफी बेहतर महसूस करेंगी। लेकिन मेरी दिनचर्या में कोई दिक्कत नहीं है।”
https://twitter.com/TheDhoniEra/status/1717584622266327074
उनके इस इंटरव्यू का यह पार्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है, जिससे धोनी के फैंस के बीच उनके घुटने की कंडीशन को लेकर चिंता कम हो गई है। फैंस अब उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनके घुटने के स्वास्थ्य में सुधार की खबर ने उन्हें खुशी दी है।
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने पहले आईपीएल से संन्यास लेने के विचार को खारिज कर दिया था।
मई में चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस पर जीत दिलाने और खिताब दिलाने के बाद, धोनी ने कहा कि नौ महीने की कड़ी मेहनत के बाद एक और आईपीएल सीज़न खेलने का प्रयास करना एक चुनौतीपूर्ण काम होगा।
उन्होंने कहा कि यह चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक तोहफा होगा जिन्होंने उन्हें एक और सीज़न में खेलते देखने के लिए इतना प्यार दिखाया है।