IMD Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में इस समय लोगों के लिए सांस लेना भी काफी ही ज्यादा मुश्किल हो गया है। जहरीली हवा ने दमा के मरीजों की टेंशन और भी अधिक बढ़ा दी है।
दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए इस समय आंखों में जलन, गले में खराश की समस्या हो रही है। दिवाली से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण का बेहद ही खराब स्तर देखने को मिल रहा है। IMD की मानें तो इस पूरे हफ्ते दिल्ली में कोहरा देखने को मिलेगा।
आज यानी 5 नवंबर को भी दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहेगा। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
अब तो ऐसा लग रहा है कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी काफी ही ज्यादा मुश्किल हो जायेगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है और साथ ही प्रदूषण से भी अभी छुटकारा नहीं मिलने वाला है।
दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित कई इलाकों में धुंध की चादर देखने को मिल रही है। स्मॉग की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। लोगों को सांस लेना बेहद ही ज्यादा मुश्किल हो गया है।
इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश सहित कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
आईएमडी की मानें तो अगले 7 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर बारिश देखी जा सकती है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार झारखंड और बिहार में भी भी बारिश की संभावना देखी जा सकती है।
अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। अगर पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो नागालैंड और मणिपुर में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को यानी आज मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय में हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान क्रमश 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो राज्य में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान केलांग में 2.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान ऊना में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।