नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित तमाम राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही हैं। लगातार बारिश होने की वजह से मौसम तो काफी सुहावना हो गया है, लेकिन कुछ राज्यों में भारी वर्षा के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। तापमान लुढ़कने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। हरियाणा और उत्तराखंड में भी लगातार झमाझम बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया।
लोगों को यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज 30 जून को सुबह लगभग 5 :30 बजे कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली में बारिश के कारण टमाटर की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। गाजीपुर मंडी के एक विक्रेता ने बताया, “भारत में बारिश के कारण फसलें खराब हुई हैं। खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
https://twitter.com/ANI/status/1674583747365318657?s=20
https://twitter.com/AHindinews/status/1674592310733176833?s=20
इन राज्यों में होगी तेज बारिश
असम के बारपेटा जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है और लगभग 43000 लोग प्रभावित हैं। किसानों को उनकी फसल और मत्स्य पालन की भूमि में बाढ़ के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 12 घंटे में दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।अधिकारियों ने कहा है कि अगले दो दिनों में और बारिश होने की उम्मीद है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और दक्षिण गुजरात के वलसाड, सूरत, नवसारी और तापी जिलों में यातायात प्रभावित हुआ।
https://twitter.com/ANI/status/1674578666712600580?s=20
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश को देखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है। आज यानी 30 जून को देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। अगले 2 दिनों तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बिजली की चमक और बादलों की गर्जना के बीच बारिश की उम्मीद जताई गई है।