Weather Update: गरज और ओलावृष्टि के बीच अगले 24 घंटे में 7 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे (Weather Update) ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी हुई है। मौसम का मिजाज इन दिनों बहुत ही तेजी से फैलता हुआ नजर आ रहा है। ठंड (Imd alert rainfall) के बीच बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल रही है।

कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिली है। पहाड़ी इलाकों में इस समय बर्फबारी देखने को मिल रही है, बर्फ़बारी होने से आम जनजीवन के लिए मुसीबत खड़ी हो रही है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कुछ राज्यों में और भी अधिक भीषण ठंड देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत में बारिश और कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश/बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की वर्षा/बर्फबारी की भी संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

रविवार को बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। इसके साथ ही कई उड़ानें भी रद्द कर दी गईं और राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सड़कें वाहन यातायात के लिए बंद कर दी गईं।

6 से 7 फरवरी के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश की भी भविष्यवाणी की है, जबकि 5 फरवरी को सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है।

5 फरवरी को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में और 6 फरवरी को अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय से घना कोहरा देखने को मिला। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 05 फरवरी 2024 को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 05 फरवरी 2024 को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यूपी पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली और बिहार में हल्की बारिश की आशंका है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App