WEATHER UPDATE: छाएगा अंधेरा और गरजेंगे बादल, इन हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश मचाएगी आफत

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से रंग और रूप बदलता जा रहा है, जिससे कहीं बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी तो कहीं तापमान चढ़ने से पसीना निकलने लगा है। उत्तर भारत के भी तमाम इलाके ऐसे हैं जहां सुबह-शाम की ठंड रह गई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलती दिख रही है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश होने से मौसम काफी खुशनुमा देखने को मिल रहा है, जिसके अलावा उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों का जीना हराम हो गया है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में लगातार तापमान गिरता जा रहा है, जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में बादलों की गरज और चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है।

यहां कैसा रहोगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 3 से 4 दिनों तक देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी रंग बलदने वाला है। इसक चलते कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की उम्मीद जताई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश का दौर देखने मिल सकता है

राजधानी दिल्ली में तेज धूप निकलने की वजह से ठंड में कमी होने की उम्मीद है। इसके अलावा वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभाना जताई गई है। उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बने होने की संभावना है। दक्षिणी ओडिशा पर एक प्रति चक्रवात बना रहने की उम्मीद जताई है।

इन हिस्सों में जकर होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की उम्मीद जताई है। 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा और ओडिशा में में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश होने की उम्मीद जताई है।

छत्तीसगढ़ सहित यहां होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 से 15 फरवरी के बीच बारिश दर्ज की जा सकती हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ मेघ गर्जन और बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उत्तरी राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल में 1 या 2 स्थानों पर शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App