Vastu Tips: रोजाना इन 10 वास्तु टिप्स को करे फॉलो, घर में होगा पैसा ही पैसा

Avatar photo

By

Sanjay

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा यानी पॉजिटिविटी घर में खुशहाली लाती है। परिवार के सदस्यों की ख़ुशी से परिवार का माहौल ख़ुशनुमा रहता है।

जिससे घर में तरक्की, धन-समृद्धि के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान का स्तर भी मजबूत होता है। आइए जानते हैं 10 वास्तु टिप्स जो परिवार में ला सकते हैं सुख-समृद्धि।

– वास्तु के अनुसार तिजोरी या अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खोलना शुभ माना जाता है। इसके अलावा अलमारी के पास कभी भी झाड़ू या गंदी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

– पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए सप्ताह में एक बार पानी में नमक मिलाकर फर्श पर पोछा लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से सभी दोष दूर हो जाते हैं। दोषमुक्त घर में खुशहाली का माहौल रहता है। ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन नमक वाले पानी में नमक मिलाकर फर्श पर पोछा न लगाएं।

– वास्तु के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व कोने में कांच की बोतल में नमक रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।

– जिस घर में आप सोते हैं वहां कभी भी मंदिर नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार रसोईघर में मंदिर रखना भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में झगड़े और आर्थिक तंगी बनी रहती है।

-बाथरूम का उपयोग करने के बाद कभी भी दरवाजे खुले नहीं छोड़ना चाहिए। वास्तु के अनुसार काम करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आने का खतरा रहता है।

– वास्तु में किचन या बाथरूम के नल से पानी टपकना भी अशुभ माना जाता है। इससे धन हानि होने का खतरा रहता है।

– घर की उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति आती है और पारिवारिक कलह-क्लेश दूर होते हैं।

– वास्तु के अनुसार सोते समय शीशे में अपनी परछाई देखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच कलह बनी रहती है। यदि आपके शयनकक्ष में बिस्तर के ठीक सामने दर्पण है तो सोते समय उसे ढक देना चाहिए।

– घर में कहीं भी टूटा हुआ शीशा हो तो उसे तुरंत फेंक दें। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

-वास्तु के अनुसार घर में कांटों वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। घर में कटे हुए पौधे रखने से बीमारियाँ होती हैं।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App