नई दिल्लीः दिन व दिन अब मौसम लगातार बदलता जा रहा है, जिसके चलते दिवाली के बाद से तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सांस भी नहीं लिया जा रहा है। आसमान में धुएं की गुबार और धुंध लोगों के लिए आफत बनी हुई है। दूसरी ओर तापमान भी लगातार गिरने से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सर्दी का सिलसिला सिरा हो गया है। इतना ही नहीं पहाड़ी इलाकों में तो बर्फबारी का दौर भी देखने को मिल रहा है, जिससे मैदानी हिस्सों में सर्द हवा भी चल रही हैं। दक्षिणी भारत के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इसे भी पढ़ेंः किसानों को अब हर महीना मिलेंगे इतने हजार रुपये, जानिए डिटेल
- इन राज्यों में होगी भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल पुडुचेरी, कराईकल समेत कुछ इलाकों में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है। कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं अगले तीन दिन आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान, निकोबार, यनम, केरल और माहे समेत कई जगहों पर आज भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आज असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी बारिश का अनुमान जताया है।
इस बीच मौसम विभाग उत्तर भारत में 7 से 8 नवंबर के बीच मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक, 6-7 नवंबर से देश में दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से लेकर मध्य भारत तक ठिठुरन बढ़ सकती है।
- यहां बढ़ेगी ठंड
आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा सहित देश के कई राज्यों में 8-9 नबंवर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु , अंडमान -निकोबार द्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तटीय कर्नाटक और केरल में कई इलाकों में बारिश होगी।