नई दिल्लीः देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान लगातार नीचे गिरने से लोगों की कंपकंपी बंधी हुई है। पहाड़ी हिस्सों में लगातार हो रही बर्फबारी ने जिंदगी की रफ्तार पर ही ब्रेक लगा दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान हैं। राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे हर कोई परेशान है। इतना ही नहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी रेंगती दिख रही है। राजस्थान, मध्यम प्रदेश और बिहार में कड़ाके की सर्दी ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है।
सुबह-शाम लोग अलाव जलाकर समय बिताने को मजबूर हैं। देश के कुछ दक्षिणी हिस्सों में झमाझम बारिश होने से हर किसी का जीना मुहाल हो गया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के मुताबिक कई हिस्सों में बारिश के साथ बारिश होने की उम्मीद जताथई है।
Today's Press Conference Highlights "Rainfall Forecast for January to March, 2024 and Monthly Outlook for Rainfall and Temperature during January, 2024"#Weatherupdate #Weatherforecast #Rainfall@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/PrQ79ZGOja
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 1, 2024
इन हिस्सों में बारिश होने की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, पूर्व उत्तर प्रदेश में 3 से 5 जनवरी तक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 31 नवंबर 2023 तक मिली जानकारी के मुताबिक, 20 स्थानों पर पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।
जनवरी 2024 के दौरान शीत लहर की घटनाओं के लिए आउटलुक#Weatherupdate #Weatherforecast #Rainfall@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/MkHcdDTPAd
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 1, 2024
इसके साथ ही सबसे ठंडा गाजियाबाद रहा। दिन का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुलंदशहर में सर्दी का सितम देखने को मिला। इसके अलावा बिहार में तमाम जिलों में हवा की रफ्तार 8-10 किलोमीटर रही।
दक्षिण बिहार के भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, लखीसराय में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, जहानाबाद, राजधानी पटना के कुछ इलाकों में नालंदा, गया, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, बांका, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, जहानाबाद और दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर में बारिश होने की उम्मीद जताई है।
मिलेगी कड़ाके की सर्दी से राहत
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी यूपी में मानसून शुष्स रहेगा और ठंड का स्तर बढ़ सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। इसके अलावा बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली और आसपास क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी बढ़ने की उम्मीद है। अगले कुछ दिन सर्दी का दौर जारी रह सकता है।