नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। राष्ट्री राजधानी दिल्ली में कोहरा और आसमान पर धुंध छाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में लगातार प्रदूषण का स्तर गिरता जा रहा है। दक्षिणी भारत के तमाम हिस्सों में शनिवार दिन में बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी यूपी व हरियाणा में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन हिस्सों में होगी भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, . 4 दिसंबर को निकोबार द्वीप समूह में और 5 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 2. कम दबाव प्रणाली बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम की तरफ बढ़ रही है। 7 दिसंबर मध्यरात्रि से उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंध्र प्रदेश में बारिश का प्रकोप बढ़ने की उम्मीद जताई है।
8 दिसंबर को उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में गरज के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं मछुआरों को अगले कुछ दिन समुद्र किनारों से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी है।
- यहां जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी ने आगामी दो दिनों के दौरान देश के मध्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। 8. अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है। अगले 3 दिन हिमाचल प्रदेश और पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी कर दी है।