नई दिल्लीः भारत के उत्तरी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे मुसीबत पैदा होती जा रही है।
पहाड़ों के कई हिस्सों में तो तापमान माइनस में चल रहा है, जिससे लोगों का जीना ही दुश्वार हो गया है। यूपी और उत्तराखंड में लगातार बढ़ती ठंड से जिंदगी की रफ्तार ही थम गई है, जिससे सड़कों पर भी सन्नाटा दिख रहा है।
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश दर्ज की गई, जिसे तापमान में कुछ गिरावट हुई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। किस राज्य में कैसा मौसम का हाल रहने वाला है, यह आसानी से जान सकते हैं।
इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, देश क राजधानी दिल्ली, राजस्थान सहित कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा लोगों की मुसीबत बढ़ाएगा। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में सुबह में आगामी पांच दिन तक घना कोहरा दर्ज किया जा सकता है।
Today, cold day to severe cold day conditions prevailed in many parts of Punjab and in isolated pockets over East Uttar Pradesh.
Cold day conditions prevailed in some parts of Haryana and West Uttar Pradesh and in isolated pockets over northwest Rajasthan, Chandigarh and Delhi. pic.twitter.com/RhNlxt1HeM— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 11, 2024
पंजाब में 13 से 15 जनवरी के बीच कोल्ड से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद जताई गई है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरे छाया रहेगा। आईएमडी के अनुसार, 12 जनवरी को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
नई दिल्ली में आज घना कोहरा भी छाया रह सकता है। आगामी कुछ दिन तक देश की राजधानी नई दिल्ली में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है। लखनऊ में आज घना कोहरा छाया रह सकता है।
Visibility recorded (at 2330 hours IST of today, 11.01.2024) (≤500metres): Jammu Division: Jammu-0; Punjab: Amritsar & Patiala-200 each; Haryana-Chandigarh-Delhi: Haryana-200, Chandigarh-500, Safdarjung (Delhi)-500, Palam (Delhi)-1400; Uttar Pradesh: Bareilly & Lucknow-200,
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 11, 2024
यहां होगी झमाझम बारिश
आईएमडी के अनुसार, दक्षिणी तमिलनाडु और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और जम्मू संभाग में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई जगह घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई गई है।