WEATHER FORECAST: ठिठुरन से सहमे लोग, फिर डेरा डालेंगे बादल, इन हिस्सों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में ठंडी हवा चलने से लोगों की ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में सर्द हवाओं ने लोगों मुश्किलें पैदा कर दी हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों की बात करें तो जमकर बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे हर कोई परेशान है।

बर्फबारी के चलते कई मार्ग भी बाधित हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया, जिससे हर कोई परेशान है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई हैं। दिन में धूप निकलेगी और हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन भी काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं का दौर जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में अभी ठिठुरन का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी 2 दिन उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत के तमाम इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावन बनी हुई है। इसके साथ ही पूर्वी असम, नागालैंड और मेघालय में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ओडिशा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर पश्चिम भारत में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के के कई हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है। नोएडा, गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाकों में ठिठुरन जारी रह सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App