नई दिल्लीः भारत के तमाम हिस्सों में इन दिनों मौसम का तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से हिमस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। कई मार्ग बाधित होने से जाम जैसे हालात बने हुए हैं। दिल्ली एनसीआर में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे स्थानीय सड़कों पर नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार दम तोड़ती दिख रही है।
पश्चिमी यूपी सहित मैदानी हिस्सों में भी सर्दी ने जिंदगी की रफ्तार थामकर रख दी है, जिससे हर कोई काफी परेशान होता दिख रहा है।दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इन हिस्सों कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, भारत के अधिकतम राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही बिजली की चमक और गरज के साथ कुछ इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही IMD द्वारा अपनी पूर्वानुमान में स्पष्ट किया गया है कि देश में तीन सक्रिय सिस्टम के कारण कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश-Cold wave की स्थिति और तीव्र हो सकती है।
इसके अलावा राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब में तापमान शिमला और जम्मू कश्मीर से भी कम दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान घटकर 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। कुछ जिलों में गंभीर शीत लहर का भी पूर्वानुमान जारी करते हुए कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
यहां बिगड़ेगा मौसम
आईएमडी ने दक्षिणी राज्य में तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड दर्ज किया जा सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। क और चक्रवर्ती हवा का क्षेत्र निर्मित होने के कारण साइक्लोन की स्थिति निर्मित होने की संभावना है।
इसके साथ ही चक्रवात की स्थिति बनने के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चक्रवात का क्षेत्र विकसित होने के साथ ही मध्य महाराष्ट्र, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही रॉयल सीमा क्षेत्र सहित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मौसम काफी खराब हो सकता है।