WEATHER FORECAST: बादलों की गरज से थर-थर कांपेगी धरती, IMD ने 5 दिन तक इन राज्यों में दी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत के तमाम हिस्सों में इन दिनों तेजी से मौसम का मिजाज रंग और रूप बदलता जा रहा है। कही तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं बर्फबारी होने से पारा गिर रहा है। तापमान गिरने से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी झेलनी पड़ रही है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से सर्दी ने लोगों का जीना हराम कर दिया है।

हिमालयन हिस्सों में तो अभी भी तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। तीन दिन बाद यानी 17 से 21 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ने वाला है। यहां पांच दिन तक बारिश जनजीवन अस्त व्यस्त करेगी, जिससे लोगों का जीना हराम हो जाएगा।

दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के हिस्सों में लगातार दिनभर धूप खिली रही, जिससे दोपहर में तापमान काफी बढ़ गया। दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी जमकर बारिश

आईएमडी के मुताबिक, देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज हवा और बादलों की गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तूफान की गतिविधि होने की संभावना जताई गई है।

राजधानी दिल्ली में कुछ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही इस सप्ताह राजधानी व आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। बीते दिन गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया था। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम रहता है।

यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिसा के तमाम इलाकों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा सिक्किम और पश्चिम बंगाल में तेजी बारिश होने की उम्मीद जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम काफी बदल जाएगा। हिमालयन रीजन में 17 से 21 फरवरी और उत्तर पश्चिम भारत में 18-21 फरवरी के बीच झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App