नई दिल्लीः नवंबर का महीना अब आखिरी दौर में चल रहा है, जिसमें मौसम तेजी से करवट बदलता जा रहा है। पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से मैदानी इलाकों में ठंड का स्तर काफी बढ़ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब वातावरण साफ होता दिख रहा है, क्योंकि आसमान से धुंध और धुआं छंटता जा रहा है। दिल्ली व एनसीआर में इन दिनों तापमान काफी नीचे लुढ़कता जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों मध्य भारत में काफी गिरावट दर्ज की जाने की संभावनी बनी हुई है।
- यहां होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक अगेले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। कोंकण, गोवा, दक्षिण कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के बीच रहने की संभावना बनी हुई है।
पश्चिमी यूपी, हरियाणा में आने वाले दिनों में और भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस सप्ताह भी लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा है। माना जा रहा है कि अगर यही हालात रही तो फिर वो दिन दूर नहीं जब लोगों को शीतलहर से जूझना होगा।
- इन इलाकों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी हैं। वहीं, शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा के तटीय इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है। लक्षद्वीप और अंडमान में भी हल्की बारिश का प्रकोप देखने को मिल सकता है।