नई दिल्लीः देश के अधिकतर हिस्सों में बेमौसम बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली है। खराब मौसम से तमाम इलाकों में तापमान काफी नीचे गिरता दिख रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इतना ही नहीं कई राज्यों में बीते दिन चक्रवात बारिश ने तापमान में बड़ी बढ़ोतरी कर दी। बारिश होने से जगह-जगह जलजमाव हो गया, जिसके बाद भी अभी कई इलाकों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में आज भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी देर रात घनी बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में मौसम के बदलने से भीषण गर्मी से राहत देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली समेत राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इसके साथ ही राजधानी में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के आस-पास के इलाकों में मध्यम तीव्रता की बारिश और 40-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। पंजाब, हिरयाणा, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल में भी आंधी गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
यहां होगी तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप में मामूली बारिश का दौर देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही ओडिशा, झारखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।