Haryana Song : सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के बारे में आज हर कोई जानता है, उन्होंने अपनी पहचान हरियाणा के बाहर भी बनाई हैं। उन्होंने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाई है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पुराने डांस वीडियो की वजह से वायरल होती रहती हैं। वह एक बार फिर यूट्यूब पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले ठुमकों से भरे डांस से सबका दिल जीत रही हैं।
वीडियो में वह सुपरहिट हरियाणवी गाने ठाडा भरतार पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके डांस में ऐसी एनर्जी थी कि दर्शक उनके साथ डांस करने को मजबूर हो गए। इसे हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और सुशीला ताखर ने अपमी आवाज़ दी है, जबकि कुलदीप जांगड़ा ने लिरिक्स लिखे हैं। इस वीडियो को 906,813 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के11 वें सीजन में शिरकत कर चुकी हैं। इसके बाद वो कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं। रियलिटी शो, म्यूजिक वीडियो और फिर फिल्मों में आने से पहले सपना एक हरियाणवी डांसर के रूप में पहचानी गई थी। वह अपने हरियाणवी गाने बड़ा टिक्कड़ के साथ काफी मशहूर हुई थी।
सपना अपने करियर के शुरूआती समय में मंच पर हरियाणवी लोकगीतों को गाया करती थीं। काफी देर तक ऐसा करने के बाद उन्होंने अपना गाना तेरी आखों का यो काजल परफॉर्म किया। यह गीत एक शानदार सफलता साबित हुआ क्योंकि उसने पूरे देश से प्रशंसकों को आकर्षित किया। इस गाने की सफलता के बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो, फिल्मों और शो में भाग लिया। उनके गाने तेरी आंख का यो काजल और गजबन: चुंदड़ी जयपुर की अभी भी पसंदीदा सांग में से एक हैं। डीसी मदाना ने तेरी आखों का यो काजल के लिए अपनी आवाज़ दी, जिसे YouTube पर 500 मिलियन से अधिक बार देखा गया।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।