Unlucky Plants: घर में भूल से भी ना लगाएं ये पौधे, हो जायेंगे कंगाल, लगाने से पहले सोच लें

By

Shivam Jha

Vastu Tips: आमतौर पर वास्तु शास्त्र को लोग घर बनाने का विज्ञान कहते हैं। लेकिन ये गलत भ्रांति है। वास्तु शास्त्र केवल घर बनाने का विज्ञान ही नहीं है बल्कि यह आपकों जीवन जीने का तरीका देता है। यह आपकों बताता है कि कौन सी वस्तु को अपने घर में लगाना चाहिए और किस वस्तु का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

पेड़ों का हमारे जीवन पर बहुत असर होता है। पेड़ ना सिर्फ़ वातावरण की शुद्धि करते हैं बल्कि अनेकों लाभ देते हैं। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में भी पेड़ों के बारे बताया गया है। यहां पर कई सारे ऐसे पेड़ों के बारे में बताया गया है जिन्हें लगाने से घर में बरकत आती है। वहीं पर कई सारे ऐसे पेड़ों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।

आज हम आपकों इन्हीं पेड़ों के बारे में बता रहें हैं जिन्हें अपने घर में कभी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जब कभी अपने घर में इन पेड़ों को लगाते हैं तो घर में ना केवल रुपयों पैसों की किल्लत होती है। बल्कि इन पेड़ों से लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होता है। इसलिए कभी भी इन पेड़ों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

 

आइए जानते हैं घर में किन किन पेड़ों को नहीं लगाना चाहिए

कैक्टस: कभी भी अपने घर में कांटेदार पेड़ों को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इन पेड़ों को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।जिस घर पर कैक्टस का पौधा होता है वहां हमेशा ही परिवार में कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है और आपसी रिश्तों में तकरार आते हैं।

बबूल: वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कभी भी बबूल के पेड़ को घर के अंदर में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि उसमें से नकारात्मक उर्जा निकलती है। अगर आपने गलती से बबूल के पौधे को अपने घर में लगा दिया है तो आपकों उसे निकालकर फेंक देना चाहिए। क्योंकि इसका प्रभाव आपके परिवार के लोगों के स्वास्थ पर भी पड़ता है।

मेहंदी: वास्तु शास्त्र में मेहंदी के पौधे के बारे में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र की माने तो मेंहदी का पौधा नकारत्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है क्योंकि ये एक अशुभ पौधा है।

पीपल- पीपल के पेड़-पौधे को भले ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है. लेकिन घर पर इसे लगाना शुभ नहीं होता है। कई बार घर के अंदर अपने आप पीपल का पौधा जन्म ले लेता है। उसे तत्काल रुप से हटा देना चाहिए।

इमली- इमली का पेड़ जिस स्थान पर भी होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है। यही वजह है कि कभी अपने घर में या घर के आसपास इमली के पेड़ को नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इमली का पेड़ बहुत अशुभ होता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गईं तमाम बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इनमें से किसी भी बात की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

 

 

Shivam Jha के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App