नई दिल्ली। फुल बॉडी हेल्थ के अलावा ओरल हेल्थ भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। डेंटिस्ट के ऊपर ज्यादा निर्भर होने के बजाय आप घर पर ही रह कर अपने दांतो की सफाई को कर सकते हैं। अक्सर हमारे लापरवाही और आलस के चलते हमारे दांतो की समस्या बढ़ती है। दांतों में सड़न, मसूड़े में दर्द मुंह की बदबू के जिम्मेदार हमारे लाइफस्टाइल और अनाब-शनाब खाना ही होते हैं।
अगर हम रोजाना अपने कुछ आदतों में बदलाव करते हैं तो हमारे ओरल हेल्थ पर इसका अच्छा असर होगा। ओरल हेल्थ अगर अच्छा रहता है तो हमें पायरिया या माउथ कैंसर और मुंह के बदबू जैसे दिक्कत से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि हम अपने ओरल हेल्थ को कैसे मेंटेन रखें,
दिन में दो बार ब्रश करें
अगर आप चाहती हैं कि आपका ओरल हेल्थ अच्छा रहे तो आप दिन में दो बार ब्रश करें, इससे आपके दांत चमकते रहेंगे साथ ही दांतो की सफाई भी होगी। एक्सपर्ट और डेंटिस्ट का मानना है कि सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले दो बार दातुन या ब्रश की मदद से दांत साफ कर लेना चाहिए। इससे ना तो मैं बैक्टीरिया नहीं जामते हैं।
खाने के बाद अच्छे से कुल्ला करना चाहिए
खाना खाने के बाद हमारे दांतों में खाना चिपक जाता है जिसे निकालना जरूरी होता है, नहीं तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ कर सड़न पैदा करते हैं, इससे बचने के लिए जब आप कुछ भी खा रहे हो तो कुल्ला जरूर करें, इससे खाना दातों में नहीं चिपकता है।
डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें
खाना खाने के बाद जब भी हम फल सब्जियां या मीट के रेशे बालों में फंस जाते हैं जो कि फलॉस की मदद से बाहर नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में आप डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करके अपने दांतो के बीच जमी हुई गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं।
इन चीजों से दूरी बना लें
अगर आप अपने ओरल हेल्थ को मजबूत बनाना चाहती है तो इन चीजों से दूरी बनाए
ड्रिंक
शराब
स्मोकिंग
ज्यादा मीठा खाना
तंबाकू
पान का सेवन
यह सभी ओरल हेल्थ आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए आपको इन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।