नई दिल्ली। साउथ इंडियन डिश पसंद है या फिर नाश्ते में कुछ हल्का टेस्टी खाने का दिल कर रहा है। तो आप सर्द के दिनों में झटपट गोभी से बने इस उत्तपम को ट्राई कर सकते हैं। फूलगोभी की मदद से बने इस उत्तपम से आपका मुंह का स्वाद भी बदलेगा साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के महीने से भी बहुत अच्छा है। इसे बनाना भी बहुत आसान है, आइए जानते हैं कि बिना देरी किए आप जल्द से जल्द गोभी उत्तपम कैसे बना सकते हैं। गोभी उत्तपम आपके सुबह के मील के लिए परफेक्ट है। अगर आप वेट लॉस जर्नी में है तो आप इसे जरूर ट्राई करें।
गोभी उत्तपम बनाने के लिए सामग्री
एक कप सूजी
दो चम्मच दही
करी पत्ता
फूलगोभी
कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च
अदरक
प्याज
हरा धनिया
नमक
काली मिर्च
फ्रूट साल्ट और तेल
गोभी उत्तपम कैसे बनाएं
गोभी उत्तपम बनाने के लिए आपको एक बाउल में सूजी, दही, नमक हरी मिर्च, अदरक, कडीपत्ता, प्याज, काली मिर्च, पाउडर डालकर सभी को मिक्स करके, पानी की मदद से बैटर बनाना है। जब यह बैटर बन जाए तो कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इस बैटर में आपको बारीक कद्दूकस किया हुआ गोभी डालकर मिक्स करना है।
अब इसमें आपको फ्रूट सॉल्ट या ईनो मिलाना है। अब आपको गैस पर एक पेन रखना है जिसमें तेल लगा कर गर्म करना है। अब बैटर को पैन में डालकर फैलाने और ढक्कन से ढक कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, ऐसे ही आपको दूसरी और भी सेकना है। आपका गोभी का उत्तपम तैयार है। इसे आप गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं। वह भी उत्तपम को अगर आप सुबह नाश्ते में सर्व करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के मायने में अच्छा साबित हो सकता है।