नई दिल्ली- राजस्थान में आज नए जिले अस्तित्व में आ जाएंगे सभी नए जिलों में हवन और सर्व धर्म सभा आयोजन वहीं प्रदेश सरकार ने अब नए जिलों के साथ राजस्थान का नक्शा जारी किया है।
देश का सबसे बड़ा भूभाग वाला प्रदेश राजस्थान आज 50 जिलों वाला राज्य बन जाएगा इसके साथ ही राज्य में कुल 10 संभाग हो जाएंगे।
सीकर पाली और बांसवाड़ा तीन नए संभाग बना दिए गए हैं नए जिलों वाले क्षेत्र में उत्साह का माहौल है मुख्यमंत्री नवगठित जोलो का उद्घाटन शिला पट्टिका का अनावरण बटन दबाकर करेंगे।
सीएम के साथ कई मंत्री भी रहेंग नए जिलों की स्थापना के मौके पर वर्चुअल माध्यम से नवसृजित जिले की सभी धर्म गुरुओं की उपस्थिति में विधि विधान की स्थापना किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री रामलाल जाट करेंगे इसे लेकर सरकार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
राजस्थान के लिए इन जिलों की घोषणा सीएम ने बजट में की थी जो आज के मूर्त रूप लेने जा रहे हैं सांचौर जिले में श्रम राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई डीडवाना कुचामन जिले में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना अनूपगढ़ जिले में आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल नीम का थाना जिले में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत बोल तारा जिले में वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी केकड़ी जिले में खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया कोटपूतली बहरोड जिले में उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव गंगापुर सिटी जिले में सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव का समारोह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वही डीग जिले में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह खैरथल तिजारा जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली सलूंबर जिले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास शाहपुरा जिले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी ब्यावर जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश दूदू जिले में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल फलोदी जिले में शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीड़ी कला और अल्पसंख्यक माम लात मंत्री साले मोहम्मद जयपुर ग्रामीण जिले में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया जोधपुर ग्रामीण जिले में तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग स्थापना समारोह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी दी गई है।