Weather Update: गर्म लू के थपेड़ों से जीना हुआ दुश्वार, IMD ने अब इन इलाकों में दी रिकॉर्डतोड़ बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः मई का महीना गर्मी का होता है, जिसमें तापमान के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहता है। सूर्य की तपिश से अब हर किसी का पसीना टपक रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी ने जीना हराम कर दिया है। आसमान से बरसती आफत ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। बूढ़े लोग तो चिलचिलाती धूप से बचाव को गमछा और छतरी लेकर निकलना मुनासिब समझ रहे हैं, जिससे हर कोई परेशान है।

राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में सुबह-सुबह बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट होने से मौसम सर्द हो गया। देश के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरजे के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां होगी भारी बारिश, रहे सावधान

मौसम विभाग के अनुसार, देश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। बीते दिन तेज बारिश के चलते सभी स्कूल और कॉलेज मंगलवार को रहने का आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार तक मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली की चमक और बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इसके साथ ही झारखंड में कई जिलों में बारिश के बाद मौसम का मूड काफी बदला नजर आ रहा है। रांची सहित कई अन्य जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग ने वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किए जाने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है। बिहार के कई जिलों में 11 मई तक मौसम खराब रहने से बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है और बताया है कि मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा भी चलेगी।

यहां गर्मी निकालेगी पसीना

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर रखा है, जिससे लोगों का पसीना निकल रहा है। आईएमडी के अनुसार, यहां अभी और भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतर तापमान 37 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

भरतपुर, वनस्थली, धौलपुर, करौली और फलोदी में 42 डिग्री के पास तापमान दर्ज किया जा रहा है, जहां लोगों का पसीना निकल रहा है। अलवर, पिलानी, फतहपुर, बाड़मेर, जोधपुर, चूरू, गंगानगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा सकता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App