Unlcky Plants: हर व्यक्ति अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति चाहता है। लेकिन इसके ज्यादातर लोग खूब मेहनत करते हैं, ताकि वो अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर सकें। लेकिन, कई दफा जाने अनजाने में वह कुछ ऐसी भूल बैठता है, जिसकी वजह से उनके घर का मौहाल बहुत खराब हो जाता है। उनके परिवार के बीच हमेशा तनाव का माहौल रहता है। इतना ही नहीं पैसों की भी किल्लत शुरू हो जाती है। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई तरह के पेड़-पौधे को लगाना अच्छा माना गया है।
लेकिन, कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से परेशनियां होनी शुरू हो जाती हैं। वास्तु में भी इन पौधों को बेहद ही अशुभ बताया गया है। इन पौधों को गलती से भी घर में नहीं लगाना चाहिए। तो आईये जानते हैं कि किन – किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आंगन में बबूल का पेड़ गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऎसे मान्तया है कि इस पौधे को लगाने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है।
– वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को लगाने से मना किया गया है। ऐसी मान्तया है कि घर में कांटे के पौधे लगाने से घर की परेशानियां बढ़ती हैं। इसलिए घर में गलती से भी कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं कि कांटेदार पौधे लगाने से घर में कलह बढ़ता है। इतना ही नहीं व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
– वास्तु में इमली के पौधे को भी बेहद ही अशुभ बताया गया है। इस पेड़ को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इमली का पेड़ घर में लगाने से रिश्तों में खटास आने लगती है। इस पेड़ को लगाने के बाद व्यक्ति अपने घर से सड़क पर आ जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)