नई दिल्ली- मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश की जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन की धरती से केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस के लोग मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे इस नारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी को बहुत चीढाती थी। अब वह खुद चढ़ती हुई नजर आ रही क्योंकि तारीख भी हमने बता दी और मंदिर भी हमने बना दिया और आगे क्या कुछ कहा है। हम आपको नीचे खबर में विस्तार से बताते हैं।
बता दे की 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। इसकी सियासत तेज हो गई। इसे लेकर अब लगातार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा मध्य प्रदेश में लगना शुरू हो गया है। और अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए और अपने-अपने पार्टियों के पक्ष में मतदान करने के लिए लगातार नेता अब चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे है। क्योंकि चुनाव में बिल्कुल थोड़ा सा समय रह गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उज्जैन में संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जब से भारतीय जनता पार्टी ने कमान संभाली तब से लेकर मध्य प्रदेश को विकासशील सुंदर और स्वच्छ बनाने का काम मध्य प्रदेश सरकार ने किया है।
उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बहुत अच्छे से समझ चुकी और उसे पता है कि अगर कोई मध्य प्रदेश का विकास कर सकता है कोई इस देश में मध्य प्रदेश को नंबर वन ला सकता है तो भारतीय जनता पार्टी है। और भारतीय जनता पार्टी जनता के कदमों से कदम मिलाकर चलने का काम करती है। झूठे वादे भारतीय जनता पार्टी की सरकार कभी नहीं करती है। जो वादे करती है उन वादों को पूरा करके दिखाने के लिए साहस रखती है। और पूरी तरीके से कम से कदम मिलाकर हर दलित हर जाति के लोगों का सम्मान करती है।
उन्होंने महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा भोलेनाथ के दर्शन की और उन्होंने कहा कि मैं बचपन में गाड़ी से महाकाल के दर्शन करने के लिए आया करता था और कभी-कभी मुझे नींद आ जाया करती थी तो मैं यहीं पर सो जाया करता था। रास्ते इतने खराब थे। लेकिन कोई विकल्प नहीं था। लेकिन अब आपके पास दो ही विकल्प है एक है कांग्रेस पार्टी जिसने मध्य प्रदेश को पिछड़ा और बीमारू बनाकर पूरी तरीके से बर्बाद कर कर छोड़ दिया है। और दूसरी ओर है मोदी जी जिसके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार 18 सालों से मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विकास की गंगा बह रही अब तक आपको करना है। कि किस काम के लिए लगाना है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार मध्य प्रदेश के लिए 31 लाख करोड रुपए पिछले 5 सालों में खर्च कर चुकी अभी भी 9 लख रुपए का करीब करीब काम चल रहा है।