नई दिल्ली- मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही इस बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। बता दे कि चुनाव के पहले मध्य प्रदेश में भाजपा को झटका जबलपुर से लगा है। जबलपुर में अध्यक्ष पद पर रह रहे प्रभात शाहू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा की वजह क्या है यह हम आपको नीचे बताते हैं।
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे की इस्तीफा देने के बाद प्रभात साहू ने मीडिया से बातचीत उन्होंने कहा कि मुझ पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कि हंगामा के लिए मैं जिम्मेदार हूं। इसलिए मैंने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि मैं अनुशासनहीनता बिल्कुल भी नहीं करता उन्होंने और आगे कहा कि जिन पर अनुशासनहीनता की कार्यवाही होनी चाहिए थी। उन्हें भारतीय जनता पार्टी इनाम दे रही है।
बता दे कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जबलपुर के मैथरण में बैठक कर चुके हैं बैठक के दूसरे दिन ही महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने अपने पद से इस्तीफा देख दिया है। मध्य प्रदेश के महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के स्थिति के बाद अब मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका देखने को मिल रहा है। धमाका यह है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपनी सियासत को बचाने के लिए पूरा पुरजोर कोशिश कर रही पूरी ताकत से मध्य प्रदेश से चुनावी रंग में रंगी हुई है।
इस बीच हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को इस्तीफा सौंप दिया इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस करके थी। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के सौभाग्य दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले आ रहे इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति से शिकायत की गई।
https://x.com/ajay_media/status/1718534431575876029?s=20
आज उन्होंने इस्तीफा दे दिया बता दे की उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज मैं बहुत दुखी हूं। जिस मामले में पूरी तरह से निर्दोष हूं। उसमें पार्टी की तरफ से मुझ पर उंगली उठाई गई। इसलिए मैं बहुत आहत और परेशान होकर मैं पद से इस्तीफा दे दिया मैंने 1980 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। बहुत सारे अनुभव मिले 47 साल का यह सफर बड़े ही उतार-चढ़ाव में बीता और हर जगह मैंने कई पद संभाले थे। लेकिन कहीं पर मेरे खिलाफ और मेरे विरुद्ध कोई बोलने वाला नहीं था लेकिन यहां पर मुझे आरोपी माना गया। मेरे खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई इसलिए मैंने पद से इस्तीफा दे दिया।