नई दिल्ली- मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। इस बीच इंडिया गठबंधन के कुछ दल कांग्रेस का माहौल बिगड़ने के लिए मध्य प्रदेश में एंट्री कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने 22 उम्मीदवारों को जहां मध्य प्रदेश में मैदान में उतरा तो वहीं नीतीश कुमार ने भी पांच उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश में उम्मीदवार बना दिया अब इससे साफ जाहिर होता है। कि कांग्रेस का खेल बिगड़ने के लिए यह दल सामने आ रहे हैं आखिर वजह क्या है यह हम आपको बताते है।
मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच जैसे ही टकराव और जुबानी जंग कम हुई वैसे ही JDU के प्रमुख नीतीश कुमार ने अपने पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। अभी समाजवादी पार्टी के सामने कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया था लेकिन अब नीतीश कुमार ने भी मध्य प्रदेश की पास सीटों पर दाव खेला है।
यहां की राजनीति में आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और अब नीतीश कुमार भी अपनी पार्टी को लेकर मध्य प्रदेश में शामिल हो गए। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 28 दल मिलकर बना गठबंधन क्या लोकसभा चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा यह सवाल इसलिए भी है। क्योंकि अगर गठबंधन बना तो क्या सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए यह गठबंधन बनाया गया था। क्योंकि गठबंधन में खींचतान बहुत देखने को मिल रही है। और इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी बेहद खुश है। क्योंकि एक दर्जन सीटों पर अब नीतीश कुमार भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुके है।
नीतीश कुमार ने पिथौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली इस विधानसभा से 6 बार के केपी सिंह विधायक है।फिलहाल केपी सिंह को शिवपुरी से कांग्रेस ने टिकट दिया और पिछोर विधानसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से शैलेंद्र सिंह को मैदान में उतर गया लेकिन जाति समीकरण के आधार पर नितेश कुमार ने यहां पर अरविंद लोधी को टिकट दे दिया अब इसके बाद माना जा रहा है।कि कांग्रेस के लिए बड़ी समस्या नीतीश कुमार खुद बनकर खड़े हो रहे हैं।
वही राजनगर विधानसभा सीट से नीतीश कुमार ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतर यहां पर लगातार तीन बार से कांग्रेस ने कब्जा जमाया और लगातार यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी ही विधानसभा का चुनाव जीते आए भारतीय जनता पार्टी भी कोशिश कर रही है की सीट पर किसी तरीके से जीत मिले।
यही नहीं विजयगढ़ से नीतीश कुमार ने अपने उम्मीदवार को मैदान में उतर वही थांदला विधानसभा सीट से नितेश कुमार ने एक प्रत्याशी को मैदान में उतर वहीं पेटलावद सीट से भी नीतीश कुमार ने अपने उम्मीदवार को मैदान में उतर बताया यह जा रहा है। कि इन सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी और नीतीश कुमार की पार्टी मिलकर कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते है।