झेलम नदी में नाव पलटने से मातम, 4 के शव निकाले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः झेलम नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई, जिसेमं चार लोगों की जान चली गई। तीन को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि कई अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता शवों को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य कर रही है। अभी मृतकों की संख्या में बढ़ सकती है। दर्दनाक घटना पर राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी दुख व्यक्त किया।

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रनगर के बटवार में मंगलवार तड़के सुबह नाव में सवार होकर कुछ बच्चों सहित 12 लोग जा रहे थे। यह नाव गंडवाल से बटवाड़ा आ रही थी। बीच धार में अचानक नाव पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चों सहित सभी लोग लापता हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचची, जहां बचाव अभियान कर 4 लोगों के शव निकाले। तीन को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसडीआरएफ के गोताखोर ने निकाले शव

झेलम नदी में नाव पलटते ही हाहाकार मचा गया। सब अपनो को बचाने के लिए दौड़े। जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य कर 4 शवों को निकाला। तीन को घायल देख अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी भी लापता लोगों को निकालने के लिए राहत बचाव का कार्य जारी है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण झेलम सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ हुआ चल रहा है। जानकारी के अनुसार, नाव में 10 से 13 लोग सवार थे, जिनमें कुछ स्कूल बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे पर एलजी मनोज सिन्हा ने जाताय दुख

नाव हादसे में मारे गए लोगों का समाचर सुन जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया। मनोज सिन्हा ने दुख जताते हुए कहा कि श्रीनगर में नाव हादसे में हुई लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस अपार क्षति को सहने की शक्ति दे। एसडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियों की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। जल्द ही लापता लोगों को निकाला जाएगा। मैं लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हूं और टीम का मार्गदर्शन कर रहा हूं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App