नई दिल्लीः उत्तर भारत के साथ पूरा देश अब भीषण गर्मी की चपेट में है, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया है। गर्मी से हालात इतने बदतर हैं कि कहीं गर्मी ने आफत मचा रखी है तो कहीं बेमौसम बारिश के साथ आंधी भी नासूर बनी हुई है। देश के लोग अब आसमान की तरफ मानसून के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। मानसून को लेकर आज एक खुशखबरी सामने आई है।
मानसून ने दक्षिण राज्य के राज्य केरल के रास्ते प्रवेश कर लिया है, जिससे कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। यहां तमाम हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। इसके अलावा अब मानसून रफ्तार के साथ आगे बढ़ेगा। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
मानसून पर आया बड़ा अपडेट
आईएमडी के मुताबिक, कुछ दिन पहले बताया गया था कि चक्रवात ‘बिपरजॉय’ मानसून को प्रभावित करने का काम कर रहा है। केरल में इसकी शुरुआत देखने को मिल सकती है। इसके सात ही बृहस्पतिवार को आईएमडी ने बयान जारी कर कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज आठ जून को केरल में दस्तक दे दी है, जो अब गति से आगे बढ़ेगा।
इसके साथ ही मानसून दक्षिण अरब सागर के कई इलाकों और मध्य अरब सागर के समूचे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकतर क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों की ओर आगे बढ़ने की संभावना जता गई है। दक्षिण पश्चिमी मानसून सामान्यतः एक जून तक केरल में एंट्री कर लेता है, लेकिन इस बार 8 दिन की देरी से पहुंचा है।
यहां होगी झमाझम बारिश
आईएमडी के अनुसार, कईज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। इसमें कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित कुछ और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून चार जून तक केरल में दस्तक देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज 4 दिन की देरी से मानसून ने प्रवेश कर लिया है।