Money Plant Upay: मनी प्लांट की जड़ में चुपके से बांध दें ये एक चत्मकारी कपड़ा, रातोंरात खुल जाएगी किस्मत!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। आपने ज्यादातर लोगों के घरों में मनी प्लांट (Money Plant Upay) का पौधा देखा होगा। कुछ लोग मनी प्लांट को घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाते हैं, तो वहीं कुछ लोग धन और तरक्की के लिए लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि घर में मनी प्लांट (Money Plant ke Totke) का पौधा लगाने से खूब तरक्की मिलती है। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का कुछ खास ही महत्व है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ खास पेड़ – पौधों को लगाने से आपके जीवन की सभी तकलीफें दूर हो जाती हैं और इंसान के सौभाग्य के मार्ग खुलते हैं। इन्हीं में से एक हैं मनी प्लांट का पौधा।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को लेकर कई तरह की बातें बताई गई हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने से इसका हमारे जीवन पर बहुत ही गलत प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आज हम यहां मनी प्लांट से जुड़े कुछ उपाए के बारे में बताते हैं:-

दिशा का रखें खास ध्यान

वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, ऐसा करने से घर में बरकत आती है और आपके जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। इसे घर के बाहर नहीं बल्कि लगाना चाहिए। इससे पौधे की ग्रोथ बनी रहेगी।

मनी प्लांट में बांध दें ये लाल कपड़ा

ऐसा कहा जाता है कि घर की तरक्की को बनाये रखने के लिए हर शुक्रवार को मनी प्लांट के पौधे में पानी में कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाए। इससे आपके घर में कभी धन – धान्य की कमी नहीं होगी। इसके अलावा मनी प्लांट के जड़ के पास लाल रंग का रिबन बांध दें। इससे आपके जीवन में चल रही धन की सभी कमी की समस्या दूर होती है।

दूसरों को नहीं देना चाहिए मनी प्लांट

मनी प्लांट के पौधे को हमेशा खुद से खरीदकर ही अपने घर में लगाना चाहिए। कभी भी इस पौधे को दूसरों से मांग कर नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ ही अपने घर के मनी प्लांट के पौधे को दूसरों के आंगन या गार्डन में उगाने के लिए नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है।

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गईं तमाम बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। Timesbull.com इनमें से किसी भी बात की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

 

 

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App