Lucky Plants: वास्तु में पेड़-पौधों का खास महत्व माना गया है। ज्यादातर लोग वैसे हरियाली के लिए घर में पेड़ – पौधे लगाते हैं। लेकिन वास्तु की मानें तो अगर सही तरीके से घर में पेड़-पौधे लगाएं जाएं तो यह सुख-समृद्धि ला सकते हैं। वहीं पौधे अगर वास्तु (Vastu Shastra) के अनुसार अगर सही दिशा में ना लगाए जाएं तो इसका हमारे परिवार पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। कई पौधे ऐसे होते हैं, जिनके आगमन से ही आपकी किस्मत चमक जाती है। तो आईये आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताते हैं।
अशोक का पेड़-
हिन्दू धर्म में अशोक के पेड़ को बहुत ही अच्छा बताया गया है। यह पेड़ घर से वास्तु दोष दूर करता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ हो, उस घर में कभी पैसों की किल्लत नहीं होती है। ऐसे लोगों का घर हमेशा धन धान्य से भरा रहता है। जिस घर में यह पेड़ हो वहां कभी मतभेद नहीं होता उस घर में केवल तरक्की ही तरक्की होती है।
चंपा का पौधा
चंपा का पौधा वास्तु की दृष्टि से काफी अच्छा बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इसे घर में लगाने से हर तरह के दुखों से छुटकारा मिल जाता है। इसके खुशबूदार फूल सकारात्मक ऊर्जा छोड़ते है।इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना गया है।
तुलसी का पौधा
हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। ज्यादातर घरों में आपको तुलसी के पौधे देखने को मिल जायेंगे। यदि आपके घर में किसी तरह की निगेटिव एनर्जी है, तो यह पौधा उसे नष्ट कर देता है। वास्तु की मानें तो तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी दिशा में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में हमेशा लगाना चाहिए।
जामुन का पौधा
वास्तु के मुताबिक जामुन का पेड़ घर में लगाना बहुत ही अच्छा होता है। इस पौधे को हमेशा दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। घर की अन्य दिशाओं में इस पेड़ को नहीं लगा होना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)