Lok Sabha Election Date 2024: देशभर में आचार संहिता लागू, जानिए किस चरण में कितने सीटों पर होगी वोटिंग?

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Lok Sabha Election Date 2024: भारत में लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया गया हैं, जहां देशभर की 543 सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग होनी है। चुनाव की घोषणा के बाद देश के सभी हिस्सों में आचार संहिता लागू हो चुकी है। लोकतंत्र के महापर्व में करीब 97 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। मतदान का आगाज 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेगा। चुनाव के नतीजों की बात करें तो 4 जून को जारी किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराएं जाएंगे।

जानिए कितने सीटों पर किस चरण में चुनाव

पहले चरण 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण की बात करें 26 अप्रैल को 89 सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरा चरण में 7 मई 94 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। चौथे चरण में 96 सीटों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे। 20 मई को 49 सीट पर पांचवे चरण के वोट डाले जाएंगे। छठे चरण का मतदान 57 सीट पर 25 मई को वोटिंग होनी है। सातवें चरण में 1 जून को 57 सीटों पर वोटिंग होगी।

जानिए लोकसभा का कार्यकाल कब होगा पूरा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बड़ी जाकारी देते हुए कहा कि 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा हर चुनाव चुनौती और परीक्षा होता है। करीब 50 करोड़ पुरुष 47 करोड़ से ज्यादा महिलाएं मतदान में हिस्सा लेंगे। 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता, 88.40 लाख दिव्यांग, 19.01 लाख सैनिक सुरक्षा कर्मी, 48000 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि हम मतदाता सूची बनाने और सुधार की प्रक्रिया में भी राजनीतिक दलों का सहयोग लेते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इस बार 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख मतदाता हैं।

सख्त सुरक्षा के बीच शुरू होंगे चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था के सख्त इंतजाम रहेंगे। अंतिसवंदेशनशील और संवेदनशील मतदान केंद्र पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी। आपका वोट कोई दूसरा ना डाल सके, इसके लिए भी नियम बनाए गए हैं। देश के बॉर्डर पर भी सख्त नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की नजर रहेगा। फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अखबारों को हिदायत देते हुए कहा कि एडवर्टाइजमेंट का प्रचार ध्यान से करें। किसी की लहर के बारे में कोई फोटो लगाना है तो ऊपर विज्ञापन की जानकारी लिखनी होगी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App