Mother’s Day 2024: अपनी मां को गिफ्ट करें ये खास गैजेट्स, यहां मिल रहे एक से बढ़िया ऑप्शंस

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Mothers Day 2024: अगर आप अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें खुश करने के लिए आप कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो आपके लिए Mothers Day का एक बढ़िया मौका हो सकता है।

आपको बता दें कि मदर्स डे 12 मई को है और इस खास मौके पर आप अपनी मां को गिफ्ट देने के लिए ज्यादा उतावले हैं तो आपके लिए यह खबर बढ़िया साबित हो सकती हैं। इस खबर में आज हम आपको कुछ खास टेक गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप मदर्स डे पर गिफ्ट कर सकते हैं।

Apple iphone 13

Mothers Day 2024 के मौके पर अगर आप गिफ्ट देना चाहते हैं तो आपके लिए एपल आईफोन 13 एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें आपको 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें खास फीचर्स दिए गए हैं। जो A15 Bionic चिप परफॉर्मेंस के साथ आता है। वहीं ये 4K Dolby Vision HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की कैपिबिलिटी के साथ आती हैं।

Saregama Carvaan Mini

अगर आपकी मम्मी को गाना सुनने का शौक हैं तो आप उन्हें म्यूजिक प्लेयर गिफ्ट कर सकते हैं। यह स्पीकर 351 प्री-लोडेड एवरग्रीन गानों के साथ आता है। इसे चार्ज करने के लिए आपको एक यूएसबी पोर्ट साथ दिया गया है। जो रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है, जिसमें आप कई घंटे तक आराम से म्यूजिक को सुन सकते है।

Fire-Boltt Visionary स्मार्टवॉच

Fire-Boltt Visionary स्मार्टवॉच को भी आप तोहफे के तौर पर सकते हैं। यह स्मार्टवॉच बड़े एमोलेड डिस्प्ले के साथ 368×448 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच को नॉर्मल यूज करने पर 5 दिन तक आराम से चल सकती है।

ईयरबड्स

इसके अलावा, आप बॉट के ईयरबड्स का ऑप्शन भी चुन सकते है, जिसे आप मदर्स डे के मौके पर गिफ्ट कर सकते हैं। ये बड्स ब्लूटूथ 5.2 की कनेक्टिविटी के साथ आते है।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप timesbull@gmail.Com पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App