नई दिल्लीः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के 13वें कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके तुरंत बाद हाईकमान ने तत्काल प्रभाव से जीत पटवारी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
साथ ही उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष तो हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए गए हैं। कमलनाथ पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मध्य प्रदेश के अध्यक्ष थे, जिन्हें इस विधानसभा चुनाव में भावी सीएम के तौर पर भी देखा जा रहा था, लेकिन चुनाव परिणाण ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया। कांग्रेस की ओर से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है।
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दी बड़ी जानकारी
कांग्रेस की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर कमलनाथ की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष, सदन में नेता प्रतिपक्ष और उपनेता का नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस की तरफ से एक्स पर लिखा कि पार्टी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जीतू पटवारी को प्रमुख बनाया गया।
इसके साथ ही पार्टी निवर्तमान पीसीसी प्रेसिडेंट कमलनाथ के योगदान की सराहना करती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल को जारी रखा है। छत्तीसगढ़ में नेता विपक्ष चरणदास महंत होंगे। मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बाद पार्टी ने नया प्रमुख बनाने में तनिक भी देरी नहीं की।
चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त
जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को कमलनाथ के नेतृत्व में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 163 सीट जीतकर रिकॉर्ड बना दिया।
विपक्षा पार्टी कांग्रेस राज्य में केवल 66 सीटों पर सिमट गई एक सीट पर भारत की आदिवासी पार्टी ने जीती थी। राज्य में मिली हार का जिम्मेदार कमलनाथ को ही माना जा रहा था। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कमलनाथ के अति आत्मविश्वास को इसकी बड़ी वजह भी माना था। इसके बाद कमलनाथ ने खुद जिम्मेदारी लेते प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।