Bikes: भारत आज के समय विश्व का सबसे बड़ा टू व्हीलर मार्केट है। चीन को हमने 2017 में ही पछाड़ दिया था। लेकिन आज भी भारत की एक बड़ी जनसंख्या टू व्हीलर नहीं खरीद सकती है। इसके पीछे का कारण इसकी कीमत है टू व्हीलर कंपनियां समय-समय पर इनकी कीमतों को बढ़ा रही है जिसके कारण अब उनकी कीमत ₹100000 तक को छू गई है। इसलिए अब एक छोटे वर्ग के आदमी के लिए बाइक खरीदना बहुत बड़ी बात हो गई है।
बैंक लोन के जरिए आप बाइक खरीद सकते हैं। लेकिन हर महीने EMI चुकाना कई लोगों के लिए भारी पड़ सकता है। इसलिए वह इस चक्कर में नहीं फंसना चाहते हैं। लेकिन अगर आपको बाइक की जरूरत है और बजट नहीं है तो इस खबर को जरूर पढ़ें। आज हम आपको बाइक खरीदने का सबसे आसान तरीका बताएंगे।
कम बजट में बाइक खरीदने का सबसे आसान उपाय है कि हम सेकंड हैंड मार्केट से बाइक खरीदें। यहां बाइक काफी सस्ते में मिल जाती है और उनकी कंडीशन भी काफी अच्छी होती है। 20 से 30000 के बजट में यहां आपको Hero HF Deluxe, Hero Splendor और Bajaj Platina जैसी बाइक मिल जाएगी जिनकी माइलेज काफी अच्छी होती है।
Bikedekho पर हीरो एचएफ डीलक्स का 2013 मॉडल ₹20000 में मिल रहा है। इस बाइक को काफी ज्यादा चलाया गया है। लेकिन आप आज भी इससे अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं। साइट पर दी गई जानकारी की माने तो इसे इसके पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है और आप पूरी डिटेल साइट से ले सकते हैं।
Bikewale पर Hero Splendor Plus का 2014 मॉडल बाइक सिर्फ 25 हजार में मिल रहा है। काले और नीले रंग के डुएल टोन कलर के साथ यह बाइक दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर बेची जा रही है। दिखने में यह काफी खूबसूरत है।
Olx पर 2014 मॉडल बजाज प्लैटिना (Bajaj Platina) को ₹30000 में बेचा जा रहा है। यह बाइक बहुत ही कम चली हुई है और यह आपको बिल्कुल नई बाइक जैसा परफॉर्मेंस देने वाली है। आप ओएलएक्स पर जाकर उसके मालिक से सीधा संपर्क कर सकते हैं।