यूपी में बिखरने लगा इंडिया गठबंधन! जयंत चौधरी एनडीए में जाने को तैयार

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: केंद्र से मोदी सरकार को बेदखल करने के लिए बना इंडिया गठबंधन चुनाव से पहले ही बिखरने लगा है, जिसके कुछ घटक दल काफी नाराज बताए जा रहे हैं। जनवरी के आखिर में इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े सिपहसालार सीएम नीतीश कुमार एनडीए के साथ आ गए। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी भी इंडिया गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस से नाराज चल रही हैं।

वे तो लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का ऐलान भी कर चुकी हैं। इस कड़ी में इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में भी झटका लगने जा रहा है। माना जा रहा है इंडिया गबठबंधन से आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी नाराज चल रहे हैं जो एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर यूपी में सपा और कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका होगा। वैसे सपा ने आरएलडी को 7 सीटें चुनाव में दी दी हैं। वैसे अभी आधिकारिक रूप से आरएलडी की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया की खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है।

एनडीए के साथ इतने सीटों पर चुनाव लड़ सकती है आरएलडी

एनडीए के सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी ने रालोद को उत्तर प्रदेश में चार लोकसभा सीटें कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा की पेशकश की है। सूत्रों की मानें तो जयंत चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली में एक वरिष्ठ भाजपा नेता से मुलाकात की, जिससे अटकलें तेज हो गईं कि दोनों दल महत्वपूर्ण चुनावों से पहले हाथ मिलाने पर विचार कर सकते हैंक।

अगर वे बीजेपी के साथ गए तो सपा को महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में, चौधरी के एनडीए में संभावित बदलाव से इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है। साथ ही जयंत चौधरी भी गठबंधन से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में छपरौली में एक रैली स्थगित कर दी। उनके दादा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाना था।

सहमति बनी तो पीएम मोदी की रैली में शामिल हो सकते हैं जयंत चौधरी

जयंत चौधरी को लेकर तरह-तरह की चर्चा तेजी से चल रही हैं। अगर बीजेपी और आरएलडी के बीच सहमति बनती है तो पीएम नरेंद्र मोदी रैली में शामिल हो सकते हैं। हाल के दिनों में चौधरी की संसद से अनुपस्थिति को सत्तारूढ़ दल के साथ हाथ मिलाने की ओर उनके झुकाव का संकेत माना जा रहा है। एसपी-आरएलडी गठबंधन के भीतर सीट आवंटन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी कारण कथित तौर पर जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के रिश्ते में तनाव आ गया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App