IPL 2024 में कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? कोच ने ऋषभ पंत का भी खोला राज

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल के रूप में शुरू होने के अब कम ही दिन शेष रह गए हैं, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। अभी सभी के मन में सवाल पनप रहा है कि जल्द ही आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान हो। दूसरी ओर इस बार आईपीएल में काफी दिनों बाहर बाहर चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के तूफानी बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत के केलने की भी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

माना जा रहा है कि ऋषभ पंत जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं, जो फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगी। दूसरी तरफ से अब दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन होगा, ये भी बड़ी बात है। दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोटिंग ने एक बयान से अब सनसनी मचा दी है, जिसके बाद पंत के चाहने वाले के लिए यह किसी बड़े झटके की तरह होगा।

रिकी पोंटिंग ने कही बड़ी बात

रिकी पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल के 17वें सीजन में खेलने के लिए बेकरार हैं। वे पूरे सीजन में कप्तानी या विकेटकीपिंग कर पाएंगे या नहीं इस पर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोटिंग ने कहा कि ऋषभ पंत को पूरा भरोसा है कि उनका इस सीजन पूरा आईपीएल खेलना सही रहेगा, लेकिन पोंटिंग इस बात को लेकर अभी संशय में हैं कि वह पूरे टूर्नामेंट में कप्तानी कर पाएंगे या विकेटकीपिंग कर पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर साल 2022 में अपना आखिरी बार क्रिकेट मैच खेला था। उसके बाद वह चोट की वजह से मैदान पर नहीं उतर पाएं हैं। रिकी पोंटिंग को मेजर क्रिकेट लीग में वाशिंगटन फ्रीडम की फ्रेंचाइजी का नया कोच बनाया गया।

पोटिंग ने कहा कि ऋषभ को पूरा भरोसा है कि वह इस सीजन सही तरीके से मैदान पर उतरने वाले हैं। आपने सभी सोशल-मीडिया पर भी देखा होगा, वह काफी सक्रिय रहते हैं। अच्छी तरह से चल रहे हैं, लेकिन हम पहले गेम से सिर्फ छह सप्ताह दूर हैं। इसलिए हमें लगता है कि उनकी विकेटकीपिंग या पूरे सीजन भर की कप्तानी देखने को मिलेगी।

IPL 2024 के ये होगी पूरी टीम

ऋषभ पंत, प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्तवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्किया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, ईशांत शर्मा, यश धुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, जे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप और स्वास्तिक छिकारा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App