नई दिल्लीः अब भैया टेक्नोलॉजी की कमी नहीं, क्योंकि लोग नए-नए तरीकों से अपने काम कर लेते हैं। अब तो जैसे ही किसी के पास कोई को दिमाग होता है तो उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में गांव के लोग भी समाज को नए-नए जुगाड़ के वीडियो बनाते रहते हैं, जिन्हें लोगों का खूब सपोर्ट भी मिलता है।
अब सोशल मीडिया पर केवल नाच-गाने के ही वीडियो वायरल नहीं होते बल्कि देश जुगाड़ लोगों के बीच धमाल मचा देते हैं, जिन्हें देखकर हर किसी का दिल दीवाना हो जाात है। अगर आपसे कोई कहे की आग भी लोग स्मार्ट तरीके से जला रहे हैं तो यह बात आपको पचेगी नहीं, लेकिन यह सौ फीसदी सच है। अब लोग स्मार्ट तरीके से ही आग जलाने का काम कर रहे हैं। देशी जुगाड़ टैलेंट वाला वीडियो देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा, जो हर किसी को सोचने के लिए मजबूर कर रहा है।
मोटर साइकिल से जलाई आग
सदियों पहले एक दौर था कि लोग पत्थर घिसकर आग जलाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब तो लोग स्मार्ट होते हैं, वो कहीं पर भी सस्ता और टिकाऊ जुगाड़ से आग जला लेते हैं जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होती हैं। इस वीडियो में भी एक शख्स ऐसा ही करता हुआ नज़र आ रहा है।
उसे देखकर आप इसकी तारीफ भी करेंगे और आपको यह बहुत ही दिलचस्प लगेगा। इस बीच मोटर साइकिल से आग जलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक शख्स मोटर साइकिल पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। वो इसी बीच पेट्रोल टंकी को खोलता है और एक डंडे को टंकी के अंदर डालने का काम कर रहा है।
https://www.instagram.com/p/C1bOA1xPbVy/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
लकड़ी पेट्रोल से भीग जाती है, तो उसे वो बाहर निकाल लेता है। फिर बाइक को स्टार्ट करता है और तार के पास पेट्रोल से भीगे डंडे को ले जाता है। और चिंगारी से इसे जलाने का काम कर रहा है। फिर क्या था, जलती हुई लकड़ी से वो सूखी पुआल जला देता है और वहां मौजूद लोग हाथ सेंकने लग जाते हैं।
लोग बोले भाई न्यूटन वाली दिला रहे याद
सोशल मीडिया के मीडियम इंस्टाग्राम पर millionaire_saurabhh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यहां लोग इस वीडियो को खूब सपोर्ट कर रहे हैं। अब तक इसे 4 लाख से ज्यादा लग देखा जा चुका है। 40 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। इस पर कमेंट करते हुए लोगों ने मजेदार बातें कहीं हैं। इसके साथ ही एक यूज़र ने कहा– इसे नासा से बुलावा आना चाहिए। एक अन्य यूज़र का कहना था– भाई बिल्कुल न्यूटन वाली फीलिंग ले रहा है।