नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देशभर में इस समय कड़ाके की सर्दी (Weather Update) पड़ रही है। तेज बर्फीली हवाओं से लोगों का बुरा हाल हो रखा हुआ है। दो दिनों से धूप निकलने के बावजूद भी कंपकंपी महसूस हो रही है। लोगों को सुबह के समय में रजाई से निकलने की हिम्मत तक नहीं हो रही है।
मॉर्निंग वॉक पर भी ठंड की वजह से काफी कम लोग जा रहे हैं। आज सुबह से ही शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज तेज हवाएं चलेंगी, इसके बाद इन हवाओं से राहत मिल सकती है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में अगले सात दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
Minimum Temperatures reported on 11th January, 2024 in #Haryana & #Chandigarh.#HaryanaWeather #mintemperature @AAI_Official@DGCAIndia@RailMinIndia@NHAI_Official@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts@IMD_Chandigarh@cmohry@mlkhattar pic.twitter.com/9bK87TcifS
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 11, 2024
वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी भारत में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। यह भी कहा का रहा है कि राजस्थान,पंजाब सहित कई राज्यों में अगले 4-5 दिनों घना कोहरा देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (11.01.2024)
YouTube : https://t.co/vtoikRyqqR
Facebook : https://t.co/AY8d0GCuZI#weatherupdate #FogAlert #ColdDay #Rajasthan #Punjab #Haryana@AAI_Official @DGCAIndia @RailMinIndia@NHAI_Official @moesgoi @DDNewslive@ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/XCbfnBfNQn— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 11, 2024
राजस्थान में ठंड और बारिश की चेतवानी
जोधपुर और जैसलमेर में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। कुछ दिनों पहले राजस्थान के कई जिलों में बारिश देखने को मिली थी।
इन राज्यों में ठंड की चेतावनी
अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा सहित उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों मॉर्निंग के समय में अधिक कोहरे पड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी 11 और 12 जनवरी को कोहरा छाया हुआ देखने को मिलेगा।
#WATCH | Himachal Pradesh: Lake in Sissu, Lahaul Spiti freezes after temperature dips to -15 degrees Celsius. pic.twitter.com/pVBcCBy5PM
— ANI (@ANI) January 9, 2024
मध्य और पूर्वी भारत में तापमान गिरेगा
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 08:30 बजे तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-8°C दर्ज किया गया। आज सीकर (पूर्वी राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.5°C दर्ज किया गया। pic.twitter.com/ASUWTRBIrQ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 11, 2024
इसके अलावा 12 जनवरी को उत्तराखंड और हिमालय जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी देखने को मिल सकती है।
हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 11 और 12 जनवरी, 2024 को भीषण से बहुत भीषण ठंडा दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/t4veVZLIDx
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 11, 2024
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।